रुखसार ने जिले का नाम किया रोशन इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड में रही प्रथम
प्रथम आने पर राजकीय सोन देवी स्कूल में सम्मान समारोह किया आयोजित
डीडवाना. शहर के फतेहपुरी गेट की रहने वाली एक बालिका ने ना केवल अपने घर परिवार वालों का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है बालिका रुखसार ने इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड में नागौर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया गया है जिसके तहत सरकार के द्वारा रुखसार को ₹100000 का नगद पुरस्कार दिया गया है जानकारी देते हुए राजकीय सोन देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया की रुखसार सोन देवी स्कूल की छात्रा है जिसने शस्त्र 2020-21 में कक्षा 12 में कला विषय में उत्तीर्ण कर 97% अंक हासिल किए है जिसके चलते रुखसार को राज्य सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग में इंदिरा प्रियदर्शनी अवार्ड से सम्मानित किया गया है यह अवार्ड जिले में एक ही बालिका को मिलता है जिसमें रुखसार प्रथम आई है और समस्त जिले का स्कूल का नाम रोशन किया है जिसमें सरकार के द्वारा रुखसार को ₹100000 का नगद पुरस्कार दिया गया है वही रुखसार को सरकार के द्वारा एक स्कूटी भी प्रदान की गई है इसको लेकर समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर है जिसके चलते आज एक सम्मान समारोह विद्यालय प्रांगण मे आयोजित करके रुखसार उसके पिता का सम्मान स्कूल के द्वारा किया गया जिसमें रुखसार उसके पिता को माला पहनाकर ट्रॉफी देकर ढेरों शुभकामनाएं स्कूल स्टाफ के द्वारा पेरित की गई है वहीं छात्रों के लिए रुखसार एक प्रेरणादायक भी बनी है कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में प्रथम स्थान हासिल कर के छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत रुखसार का यह कार्य रहा है जिसे अपने मेहनत लगन से इस मुकाम को हासिल किया है और सभी का नाम रोशन किया है इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।