संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ में मनाया रुकमणी मंगल विवाह
बकानी . संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा अंतर्गत ग्राम देवर में श्री कृष्ण राधा मंदिर पर समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में संचालित संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा मैं शनिवार को रुक्मणी विवाह का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर व्यास पीठ पर विराजित पंडित श्री श्याम मनोहर शर्मा के श्री मुख से श्री कृष्ण बाल लीलाओं से लेकर ताड़का वध गोवर्धन पर्वत कथा से लेकर भगवान श्री कृष्ण द्वारा किए गए समस्त कार्यों का विस्तार पूर्वक उल्लेख किया गया रुकमणी विवाह आयोजन पर श्रद्धालु भक्तगण एवं ग्राम वासियों ने सुरीले रस भरे संगीतमय भजनों की धुनों पर नृत्य का जमकर लुफ्त उठाया रुकमणी मंगल विवाह मैं उपस्थित जनों एवं महिलाओं द्वारा आकर्षक झांकी में दूल्हा दुल्हन के रूप में सजे धजे श्री कृष्ण रुकमणी के दर्शन कर महाआरती में योगदान प्रदान किया