संगीतमय मद्भागवत कथा पुराण में रूक्मिणी विवाह* ने मोहा दर्शकों का मन
जमवारामगढ़. उपखंड क्षेत्र की पंचायत समिति आंधी के नाडा शिव मंदिर रायपुर में सोमवार दिनांक 11 दिसम्बर से आयोजित संगीतमय मद्भागवत कथा पुराण में श्रोताओं का सैलाब उमड़ा। कथा वाचक ने बताया की पुराणों के अनुसार सनातन धर्म एवं संस्कृति में मद्भागवत कथा का अपार महत्व है। मोहित शर्मा ने बताया की 1008 रामकृष्ण दास जी महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि पर ग्रामिणो के सहयोग से सीताराम दास जी महाराज के सान्निध्य में सोमवार 11 दिसम्बर से मद्भागवत कथा पुराण का शुभारंभ हुआ। मोहित शर्मा ने बताया की मद्भागवत कथा पुराण के छटे दिन शनिवार दिनांक 16 दिसम्बर को कथा वाचक ने रुक्मिणी विवाह, माखन लीला एवं मथुरा से द्वारिका नगरी प्रस्थान सहित विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया। कथा वाचन के दौरान श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नाचने ओर गाने लगे। मोहित शर्मा ने बताया की सोमवार दिनांक 18 दिसम्बर को भंडारा एवं पूर्णाहुति के साथ होगा मद्भागवत कथा पुराण का समापन।