नियमों की उड़ती धज्जियां,सरकार की नही खुलती नींद
पीलीबंगा। उपखंड क्षेत्र पीलीबंगा के गोलूवाला कैंचीयां के पास अवैध रूप से कृषि भूमि पर सड़क निर्माण सामग्री मिश्रण प्लांट आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वर्णित है कि इस स्थान पर न्यूसेंस की जहां कई महीनो से सड़क बनाने का मैटेरियल तैयार किया जा रहा है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ने रहने वाले ग्रामीण सुखदेव सिंह रमाना,गुरलाल चहल,कुलवंत सिंह,संदीप सिंह,बलजीत सिंह, कृष्ण लाल,पन्नालाल,हेमराज,राधेश्याम महेंद्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि कृषि भूमी पर अवैध रूप से किसी विवेक कुमार पुत्र विष्णु अग्रवाल द्वारा ये प्लांट संचालित किया जा रहा है,जिससे उत्पन्न जहरीली गैसें और हवा में उड़ती अधिक मात्रा की रेत से आमजन को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।वहीं सैकड़ों बीमारियां भी पनप रही हैं।आसपास के क्षेत्र की कृषि भूमि भी प्रभावित हो रही है एवं उनमें उगी हुई फसल भी लगभग खराब हो चुकी है।ग्रामीणों ने बताया कि आगामी दिनों में पड़ने वाली गर्मी के मौसम में हालात और भी विकट हो जाएंगे और ऐसे में खेतों में खड़ी फसल के जलने की भी संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा दिए जाने के बावजूद अभी तक समस्या का निराकरण नहीं होने से ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने एसडीएम से मुलाकात कर मुआवजे की भी मांग की है।