तलवाना में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
बहरोड़। नवयुवक मण्डल और ग्रामीणों की ओर से शुक्रवार को तलवाना गॉव में पहल बार बाबा गंगादास दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाबा गंगादास खेल मैदान तलवाना में आयोजित सीनियर वर्ग 18 वर्ष से अधिक, जूनियर वर्ग 18 वर्ष से कम और बुजुर्ग दौड़ 60 वर्ष से अधिक प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़ चढकर भाग लिया। बुजुर्ग भी अपना दम खम दिखाने में पीछे नहीं रहे। मुख्य अतिथि डा. शानू यादव ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया और अपनी से 11 हजार रू की सहयोग राशि प्रदान की। दीपक ने बताया कि सीनियर 1600 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तीसरे मोहन बालाजी, मोहित बालाजी व अनिल बालाजी को क्रमशः 3500रू, 2500रू व 1500रू तथा सीनियर 400 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर मोहन बालाजी, अनिल बालाजी व पवन मुण्डनवाड़ा को क्रमशः 2100रू, 1500रू व 1000रू प्रदान किये गये। वहीं जूनियर 1500 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे परमजीत भिवानी, अंकित यादव भिवानी व सन्नी भोजास को क्रमशः 3100रू, 2100रू व 1500रू तथा जूनियर 400 मीटर दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे राजाराम कांकरदोपा, दीपक तीजारा व अमित शर्मा तलवाना को क्रमशः 2100रू, 1500रू व 1000रू प्रदान किये गये। वहीं बुजुर्ग दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे गिरधारीलाल पहाड़ी, रामभगत पालावास व रोशनलाल कनीना को क्रमशः 2100रू, 1500रू व 1000रू प्रदान किये गये। ओपन दौड़ 100 मीटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे राजाराम कांकरदोपा, मनीष नांगल खुर्द व जोनी खन्ना कांटी को क्रमशः 1500रू, 1000रू व 500रू प्रदान किये गये। बालिका दौड़ 400 मीटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही रितु कुमारी दिल्ली, खुशबू दिल्ली व पायल कायसा क्रमशः 1500रू, 1000रू व 500रू प्रदान किये गये।