Dark Mode
रूपनगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को दी गई पोषण आहार संबंधी जानकारी

रूपनगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को दी गई पोषण आहार संबंधी जानकारी

रूपनगढ़। भैरवाई गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर रविवार को महिलाओं के लिए पोषण आहार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संजना देवी व दुर्गा कंवर ने महिलाओं को संतुलित आहार, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पोषक तत्वों के महत्व और मौसमी सब्ज़ियों व अनाज के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महिलाओं को बताया गया कि नियमित पौष्टिक आहार लेने से कुपोषण की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही आयरन, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया और उन्हें अपने परिवार तथा बच्चों के लिए पोषणयुक्त भोजन तैयार करने की विधियां समझाईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही और उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!