Dark Mode
रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे गिरकर 83.27 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे गिरकर 83.27 प्रति डॉलर पर

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे गिरकर 83.27 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की सतत निकासी का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में वह 83.27 पर पहुंच गया।
यह पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.24 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.70 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 696.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!