रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर
रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, व्यापार घाटे में वृद्धि, घरेलू बाजारों में कमजोर शुरुआत और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे कारक स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित कर सकते हैं।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.28 पर मजबूती के साथ खुला। बाद में 85.42 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.54 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.641 पर रहा।