Dark Mode
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है रुपया

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने मंगलवार को एक पैसे की बढ़त दर्ज की। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के कारण घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख का भारतीय मुद्रा पर असर सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को रुपया 83.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.39 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.81डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,761.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!