Dark Mode
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़ा


मुंबई। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.77 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.78 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए अपने पिछले बंद भाव से 11 पैसे की वृद्धि के साथ 82.77 पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.88 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 फीसदी गिरकर 104.34 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत बढ़कर 80.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 579.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!