Dark Mode
रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.23 पर रहा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और स्थानीय शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख से हालांकि रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.24 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और फिर 83.23 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से दो पैसे की बढ़त है।

मंगलवार को रुपया 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.18 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.10 प्रतिशत की बड़ी बढ़त के साथ 88.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!