Dark Mode
यूक्रेन जंग के चलते रूस ने दोगुना किया रक्षा खर्च

यूक्रेन जंग के चलते रूस ने दोगुना किया रक्षा खर्च

सालभर में खर्चेगा 8.28 लाख करोड़; 1 महीने में बने 1 साल जितने हथियार

'
मॉस्को . रूस ने 2023 के लिए अपने रक्षा खर्च को दोगुना कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, अब रूस का रक्षा खर्च 8.28 लाख करोड़ हो गया है। ये भारत के डिफेंस बजट से करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। रूस ने पहले 2023 के लिए रक्षा खर्च 4.47 लाख करोड़ तय किया था। लेकिन, शुरुआती 6 महीनों में उसने 12% यानी 52 हजार करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किए, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

ये उसके पूरे पब्लिक खर्च का एक तिहाई हिस्सा है। जो फरवरी 2022 में शुरू हुई यूक्रेन जंग और रूस पर बढ़ते प्रतिबंधों को देखते हुए लिया गया है। रूस के बजट का 17.1% हिस्सा देश की सुरक्षा पर खर्च करने की प्लानिंग की है। शुरुआती 6 महीने में रूस ने अपने बजट का 19.2% हिस्सा डिफेंस पर खर्च किया है। रूस ने इस साल जनवरी-फरवरी में अपनी सेना पर करीब 1.75 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे।
2023 के डिफेंस बजट का 57.4% हुआ खर्च
रूस ने 2011 से 2022 के बीच रक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा 23% और सबसे कम 13.9% खर्च किए हैं। वहीं रूस अब तक 2023 के डिफेंस बजट का 57.4% हिस्सा खर्च कर चुका है। जुलाई में रूस के उप रक्षा मंत्री डेनिस मैंटुरोव ने कहा था कि रूस की डिफेंस इंडस्ट्री ने 2022 में जितने हथियार बनाए थे, उससे ज्यादा अब वो 1 महीने में बना रही है।

रक्षा बजट बढ़ाने के लिए पहले ही रूस में स्कूल, अस्पताल और सड़कों से जुड़े बजट को कम कर दिया गया था। अब दूसरी इंडस्ट्रीज के फंड्स में भी कटौती का अनुमान लगाया जा रहा है। SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया ने 2022 में डिफेंस और हथियारों पर 2.24 ट्रिलियन डॉलर, यानी 183 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!