Dark Mode
रूस ने बॉल्टिक देशों के 114 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

रूस ने बॉल्टिक देशों के 114 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

मास्को.  रूसी ने लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया के 144 नागरिकों को मास्को में प्रवेश करने से रोक दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने ये घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा कि नई सूची में डाले गए इन तीनों देशों के मंत्री, संसद सदस्य, सार्वजनिक हस्तियां और पत्रकार हैं। हालांकि नागरिकों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है जिन्हें मास्को में प्रवेश से रोका गया है।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मास्को ने ये प्रतिबंध इसलिए लगाया क्योंकि ये देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों और अन्य उपायों की सक्रिय रूप से पैरवी कर रहे थे। साथ ही रूस के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप भी कर रहे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!