Dark Mode
मेलबर्न में रायबाकिना का सुनहरा पल

मेलबर्न में रायबाकिना का सुनहरा पल

  • एलेना रायबाकिना ने जीता पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन

  • आर्यना सबालेंका को फाइनल में तीन सेट में हार

  • विमेंस सिंगल्स में रायबाकिना का दूसरा ग्रैंड स्लैम

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स फाइनल में एलेना रायबाकिना ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए आर्यना सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी। दो घंटे से ज्यादा चले इस मुकाबले में रायबाकिना ने निर्णायक सेट में शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।

यह जीत रायबाकिना के लिए कई मायनों में खास रही। 26 वर्षीय कजाख खिलाड़ी ने न सिर्फ अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता, बल्कि 2023 के फाइनल में सबालेंका से मिली हार का भी हिसाब चुकता किया। विंबलडन 2022 के बाद यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

फाइनल मुकाबले में पहले सेट में रायबाकिना ने आक्रामक खेल दिखाया, जबकि दूसरे सेट में सबालेंका ने मैच में वापसी की। तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अहम मौकों पर रायबाकिना ने बेहतर नियंत्रण दिखाया।

रायबाकिना ने निर्णायक सेट में ब्रेक हासिल कर दबाव बनाया और 5-3 की बढ़त के बाद ऐस के साथ मुकाबला खत्म किया। पिछले सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह खिताब उनके करियर के लिए नई शुरुआत माना जा रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!