एस. एस. आदर्श विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का NEET में चयन,
पदमपुर . एस.एस. आदर्श विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का नीट में चयन होने पर एक बार फिर सफलता का इतिहास अपने नाम अंकित कर दोहराया । एस.एस. आदर्श विद्यालय अनेक प्रतिभाओं को तरासने वाली संस्था रही है। ऐसी अनेकानेक कीर्तिमानों से पदमपुर के ऐतिहासिक पन्ने रंगे पड़े है जिन्होनें क्षेत्र को उच्च शिक्षा देकर सर्वोच्च आदर्श स्थापित किया है। अब भी एस.एस. स्कूल की कीर्तिमान गाथा जन आदर एवं श्रद्धा से सुनी और सुनाई जाती हैं। इसी ऐतिहासिक गाथा में विद्यालय के तीन जन में छात्रों ने अपना NEET में चयन करवाकर एस.एस. विद्यालय का नाम स्वर्णाक्षारों से अंकित करवाया। नेहा पुत्री घुमन सिंह, नवजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निखिल भास्कर पुत्र लक्ष्मण सिंह भास्कर का NEET में चयन हुआ। यह पदमपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है । विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश कलिया ने स्टॉफगण व अभिभावकगण को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय अध्यक्ष अशोक कलिया ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ - साथ खेलों में भी एस.एस. आदर्श स्कूल के छात्र अमित पुत्र मंगल सिंह का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। ज्ञात रहें के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी एस.एस. आदर्श विद्यालय ने राजस्थान मैरिट में चौथा व पांचवा तथा बीकानेर संभाग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर एस. एस. की लगातार मैरिट देने की परम्परा को कायम रखा। इससे पूर्व कक्षा 12वीं 90 प्रतिशत से अधिक 28 बच्चों ने अंक प्राप्त कर पदमपुर के प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा किया। विद्यालय स्टॉफ सुभाष कडेला, अश्विनी प्रकाश, दिनेश प्रकाश, राकेश पंवार, विष्णु कुमार, भूपेन्द्र सिंह, अमर सिंह, सुनील मिगलानी आदि ने एक दूसरे के रंग गुलाल आदि लगाकर खुशी का इजहार किया।