सचिन पायलट आज टोंक दौरे पर रहेगें
टोंक। पूर्व उप-मुख्यमंत्री टोंक विधायक सचिन पायलट 31 मई बुधवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिन पायलट 31 मई बुधवार को सुबह 9 बजे ग्राम कुहाडा खुर्द इंदोकिया, 9. 45 बजे ग्राम अलियारी, 10.30 बजे ग्राम बासखारोलान हमीरपुर, 11. 45 बजे ग्राम लाम्बाकलां व दोपहर 12 बजे पंचायत समिति टोड़ारायसिंह के ग्राम बावड़ी में ग्रामीणों से मुलाकात कर पिछले दिनों आये अंधड में प्रभावितों से मिलेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे भूतेश्वर महादेव मंदिर टोंक परिसर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।