Dark Mode
सदभावना सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

सदभावना सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

 
धौलपुर । मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना अंतर्गत महंगाई राहत शिविर, प्रशासन गांवों के संग शिविर की पूर्व संध्या पर सदभावना सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है  इसी क्रम में उपखंड धौलपुर की ग्राम पंचायत भैसेना में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों में गांधी जी के प्रिय भजनों, राज्य सरकार की योजनाओं पर आधाारित गीतों का गायन किया हुआ। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार इस योजना द्वारा प्रदेश भर के लोक कलाकारो को प्रोत्साहित करने हेतु सरकार 5 हजार रुपए प्रति कलाकार परिवार को लोक वाद्य यंत्र खरीदने की आर्थिक सहायता भी मुहैया कराएगी। इस योजना से राज्य के लुप्त हो रहे लोक वाद्य यंत्रों को संरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सीएम श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ ही राजस्थान की लोक संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा दिए जाने को लेकर अनूठी पहल कि गई है। इस पहल से प्रदेश भर के लोक कलाकारों के साथ साथ धौलपुर के लोक कलाकारों के जीवन में खुशियों के रंग भरने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!