Dark Mode
नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन निकाली भगवा रैली 

नवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन निकाली भगवा रैली 

 
      फलोदी .  नवरात्रि महोत्सव के तहत आज दूसरे दिन शहीद दिवस के मौके पर  आदर्श नगर स्थित हेडगेवार भवन से भगवा भगवा वाहन रैली निकाली गई, रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लटियाल पूरा मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। 
      आदर्श नगर स्थित हेडगेवार भवन में नववर्ष महोत्सव समिति के द्वारा नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिवस एक कार्यक्रम  करने का निश्चित किया गया है। इसी कड़ी में आज दूसरे दिवस आदर्श नगर स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर पार्क से शाम 4 बजे शहीद भगत सिंह जयंती पर भव्य भगवा वाहन रैली निकली जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए  लटियाल पूरा स्कूल मैदान में समाप्त कि गई। तीसरे दिवस गणगौर सवारी में इक्यावन महिलाओं द्वारा कलश यात्रा, चौथे दिवश शिवसर स्थित गोशाला में सपरिवार गौ पूजन, पांचवे दिवस हिन्दू शौर्य मल्ला प्रतियोगिता सीनियर स्कूल के पिछले मैदान में, छठे दिवश रक्त समूह जांच शिवर हेडगेवार भवन में जिसमे शहर के लोगो की रक्त ग्रुप की सूची बनाई जाएगी । जिससे रक्त की जरूरत होने पर उनसे संपर्क किया जाएगा।  सातवें दिवस भैयानदी चोक में रात्रि 9 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, आठवे दिवस हरवर्ष की भांति फलोदी के दुर्ग में शक्तिभक्ति पाठ व महा आरती का आयोजन किया जाएगा तथा रामनवमी पर 101 झांकियो के साथ विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा । इन कार्यक्रमो में सरंक्षक जयराम गज्जा,  अध्यक्ष भामाशाह मेघराज कल्ला, उपाध्यक्ष गिरधर सिंह जालोड़ा, गवरा देवी, मुकेश चौहान, गरिमा जोशी, कोषाध्यक्ष धनसुख टरु, सचिव मनमोहन पुरोहित, सह सचिव विसम्भर थानवी, निधिप्रमुख विक्रमादित्य सिंह आमला , सह निधि प्रमुख पूनमचंद विश्नोई, सयोजक राजेन्द्र व्यास, ओम बोहरा, महिला सयोजक अनामिका हर्ष थानवी व मीडिया प्रभारी करनसिंह राजपुरोहित को बनाया गया है। 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!