भगवा वाहन रैली 21 को, रंगबाड़ी क्षेत्र की बैठक संपन्न
कोटा। नववर्ष उत्सव आयोजन समिति विवेकानंद नगर की ओर से 21 मार्च को रंगबाड़ीक्षेत्र में भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली के लिए दोपहर 12:30 अनंतपुरा थाने से इकट्ठे होकर रैली को प्रारंभ करेंगे। भगवा वाहन रैली के निमित्त रंगबाड़ी क्षेत्र की बैठक में अशोक नागर को संयोजक और दिलीप विश्वकर्मा को सह संयोजक बनाया गया। इसमें क्षेत्र को 9 उपबस्तियो में बांटकर उनके संयोजक व सहसंयोजक की घोषणा की गई। बैठक में रंगबाड़ी क्षेत्र के 50 से अधिक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन भगवा वाहन रैली महानगर संयोजक सुमेर सिंह ने किया। साथ ही कार्यक्रम में संयोजक हेमराज नागर, नगर संयोजक ललितेश खांडल, सहसंयोजक गौरव शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुणाल वर्मा द्वारा किया गया।