Dark Mode
कवि प्रदीप पंवार द्वारा लिखित साहित्य सुगंध समारोह का आयोजन

कवि प्रदीप पंवार द्वारा लिखित साहित्य सुगंध समारोह का आयोजन

टोंक। लड्डू गोपाल परिवार एवं मां स्मृति संस्थान के तत्वाधान में राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार द्वारा लिखित काव्य संग्रह साहित्य सुगंध के स्थानीय प्रस्तुतीकरण पर साहित्य सुगंध समारोह का आयोजन रविवार को एक नीजि गार्डन में किया गया। समारोह में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, देवकरण गुर्जर अध्यक्ष उपभोक्ता न्यायालय करौली-सवाई माधोपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा,  प्रधानाचार्य कृष्णा चौधरी, भाजपा नेता बेनी प्रसाद जैन, नरेश बंसल एवं समाजसेवी अनीष तोषनीवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी द्वारा की गई। काव्य संग्रह साहित्य सुगंध में अभिमत लेखक डॉ. सौलत अली, वरिष्ठ साहित्यकार पं. हनुमान प्रसाद बोहरा, डॉ. प्रमोद शर्मा, देवेंद्र जोशी, मिर्जा नसीम बैग, राजकुमार रजक निदेशक कम्युनिटी थिएटर, मोहित वैष्णव रंगकर्मी, सूरत अजनबी हास्य कवि, गौरव बिंदल युवा गायक, गौतम शर्मा, महावीर मीणा, पर्यावरण प्रेमी योगी राम रस, रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान, माधव दास साहू, भगवान दास गुर्जर, राजेश मुमिया, पंडित सुरेश दुबे,  महंत दुर्गापुरी, हनुमान सिंह खरेडा, जसवंत सिंह नरूका, पं. पवन सागर,  पं. राजकुमार, डॉ. बीएल नामा, डॉ. अमरदीप जैन, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. आशीष सिंहल, डॉ. मनीष कुमावत, डॉ. अकमल, डॉ. राजीव बंसल, बाबूलाल शास्त्री, साहू सरगम क्लब एवं टीम नटराज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कवि प्रदीप पंवार ने काव्य संग्रह साहित्य सुगंध की 61 कविताओं पर विचार रखते हुए कहा कि मेरे कवि होने का श्रेय संपूर्ण टोंक जिले की जनता को है। कार्यक्रम में कवि प्रदीप पंवार द्वारा रचित शिव स्तुति को युवा गायक गौतम शर्मा ने गा रहे हैं, कंकर-कंकर भोले भाले शिव शंकर’  को मधुर गायकी के साथ प्रस्तुत किया। युवा कवि अक्षय बोहरा ने कवि प्रदीप पंवार द्वारा रचित कविता हिंदुस्तान तिरंगा है को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने काव्य संग्रह साहित्य सुगंध की भरपूर प्रशंसा की। मंच संचालक अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉ. जिय़ा टोंकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  डॉ. प्रकृति पंवार ने आभार अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में टोंक के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!