Dark Mode
साहू समाज ने मनाया फूलडोल महोत्सव ‘‘बाबा नंद के दरबार मची रे होली’’

साहू समाज ने मनाया फूलडोल महोत्सव ‘‘बाबा नंद के दरबार मची रे होली’’

टोंक। होली के अवसर पर साहू समाज द्वारा भव्य फूलडोल समारोह सोमवार को घंटाघर स्थित सीताराम मंदिर में आयोजित किया गया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माधोदास साहू, यजमान सोहराम दुर्गेश साहू मुंडगडा व कुलदीप मुंडगडा ने बताया कि प्रत्येक धुलंडी पर मनाये जा रहे फूलडोल महोत्सव में इस बार भी समाज के महिला-पुरुष अपने-अपने बच्चो सहित धुलंडी खेलकर शाम को सीताराम मंदिर में पहुंचे, जहाँ प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक धनराज साहू, कन्हैया पटेल, सूरजमल साहू, टीकम साहू, रामलाल साहू, हेमराज साहू व मोहन साहू आदि गायकों ने ‘‘बाबा नंद के दरबार मची रे होली’’, ‘‘नैना नीचे करले श्याम ने रिझावेळी काई’’, ‘‘मेरा श्याम बड़ा रंगीला, और रंग दे रे म्हाने ओजु रंग दे’’, ‘‘बांस की बाँसुरिया पे घणो इतरावे’’ आदि होली धमाल गाकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पार्षद बादल साहू, सागरमल साहू, मंत्री विशाल पहलवान साहू, सत्यनारायण राजोरा, रमेशचंद लावा, मुन्नालाल बियानी, महावीर साहू, मुन्नालाल, शम्भू बियानी, रामदेव मावर, कैलाश मावर, रामजस, किशनलाल आसरवा, सत्यनारायण मावर, रामावतार बरुनिया, नैनचंद साहू, रामावतार चौहान, नाथूलाल गेरोटिया, पानमल, राधेश्याम बाथरा, घनश्याम शालीवाल, रामबाबू साहू, एडवोकेट नवरतन साहू, पार्षद रामचरण साहू, घांसीलाल चौधरी, प्रेमचंद साहू, सत्यनारायण झालीवाल, दुर्गालाल साहू, गोपाललाल मोर, जगदीश मावर सहित सैकड़ों समाज की महिलाऐं एवं पुरूषों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!