हर्ष उल्लास के साथ सैन जयंती मनाई निकाली कलश यात्रा
जयपुर. सैन समाज के अराध्य देव सैन महाराज की 723 वीं जयन्ती हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। सांगानेर सैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल थे जबकी अध्यक्षता श्री नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत ने की। आयोजित कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य कलश की बोली सैन दीपक आजाद ने 11000 की लगाकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में महिलाओ ने सर पर कलश धारण कर कलश यात्रा की शोभा बढाई व कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा के पश्चात सैन महाराज की महाआरती कर महा प्रसादी का भोग लगाकर सहभोज का आयोजन हुआ ।जिसमे सभी समाज बन्धुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में नारायणी सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सैन दीपक आजाद,पत्रकार विजय सैन,नरेश सारसोप, श्री नारायणी सेना महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजबाला सैन,मालवीय नगर क्षोरकार समिति अध्यक्ष राजेश नटवाड़ा, नवयुवक संगठन एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर सैन,महामंत्री अशोक सलोदिया, राजेंद्र बगड़ी, प्रह्लाद सैन,भंवर सालोदिया, रामावतार कड़ीला, कैलाश सैन,रमेश सैन,अनिल सैन, गोविंद सैन अलिगढ, सत्यनारायण सैन,शंकरलाल सैन,बाबूलाल सैन,सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।