Dark Mode
सैन समाज की छठी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

सैन समाज की छठी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

फलोदी। जिला मुख्यालय पर स्थित परमवीर मैजर शैतानसिह स्टेडियम फलोदी में मंगलवार को सैन समाज राज्य स्तरीय क्रिकेट (एसएसपीएल6-2023) प्रतियोगिता के छठे संस्करण का शुभारम्भ पीसीसी सदस्य महेश व्यास एवं सैन समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए व्यास ने सभी खिलाड़ियों को टीम भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने व नियमों का पालन करने का आह्वान किया गया। प्रतियोगिता का समापन 30 दिसम्बर शनिवार को दोपहर बाद होगा। पांच दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में फलोदी जिले सहित 16 जिलों की टीमें भाग ले रही है। आज प्रथम दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गये जिसमें पहले मैच में हनुमानगढ ने बीकानेर को 3 विकेट से हराया तथा दूसरे मैच में बाड़मेर ने फलोदी द्वितीय को 42 रन से हराया, तीसरा मैच देर शाम खेला जाएगा।
शुभारंभ समारोह में भंवरलाल देवड़ा, चैनसुख पंवार, आनन्दप्रकाश पंवार, गंगाराम चौहान, डॉ. अशोक पंवार, अध्यक्ष सतीश भाटी, केएल देवड़ा, भंवरलाल पंवार, भीयाराम चौहान, गोपाल भाटी भेड़, वासुदेव पंवार, नरेन्द्र देवड़ा, कमलकिशोर सोलंकी देणोक, जितेन्द्र टांक लोहावट, प्रेमराज चौहान, मांगीलाल परिहार, जसपाल-जसवन्त देवड़ा, मूलचंद गौड़, पप्पूराम भीयासर, जितेन्द्र पंवार, पार्षद दीनदयाल जोशी, अनिल चौहान, राजीव देवड़ा, तेजकरण पंवार, धीरज सैन, जगदीश देवड़ा, शीवलाल पंवार, गणेश पंवार, आनन्द चौहान, महेन्द्र चौहान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी के संयोजक अजय देवड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता टीम को 11 हजार रूपये मय ट्राफी प्रदान की जायेगी। अंत में डॉ. अशोक पंवार ने आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!