Dark Mode
सैनी समाज का 18वां तहसीलस्तरिय प्रतिभा सम्मान समारोह कल

सैनी समाज का 18वां तहसीलस्तरिय प्रतिभा सम्मान समारोह कल

रतनगढ़ ।सैनी समाज का 18वां प्रतिभा सम्मान समारोह कल 25 फरवरी को स्थानीय रामचंद्र पार्क के पीछे स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज अतिथि भवन के प्रांगण में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। सैनी समाज स्थानीय इकाई के अध्यक्ष महेश कुमार सैनी व सैनी समाज कर्मचारी व अधिकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष नन्दकिशोर गढवाल ने ने बताया कि आगामी 25 फरवरी रविवार को आयोजित होने वाले 18वां तहसीलस्तरिय सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समाजसेवी चौथमल सुइवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि भामाशाह व समाजसेवी राधेश्याम महावर होंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छापर पालिकाध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी व सैनी समाज कर्मचारी व अधिकारी सेवा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सैनी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त राजकीय आईटीआई प्राचार्य बालकिशन भाटी, सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष शंकरलाल बालाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, सैनी समाज जिलाध्यक्ष डुंगरमल सैनी, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता ऋतिक सांखला, बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक गुरदीप सिंह सैनी, समाजसेवी रुकमानन्द गौड़,  बाबूलाल कम्मा आदि मंचासीन अतिथि होंगे।   संस्थान के महामंत्री मोहनलाल राकसीया ने सैनी समाज महामंत्री तिलोक कम्मा ने समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों से प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!