Dark Mode
सैनी समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 197 वीं जयंती मनाई।

सैनी समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 197 वीं जयंती मनाई।

 
रतनगढ़ ।  स्थानीय महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज अतिथि भवन में कर्मचारी व अधिकारी सेवा संस्थान के महामंत्री मोहनलाल राकसिया की अध्यक्षता में पिछड़ों व दलितों के मसीहा तथा महान समाज सुधारक, महिला शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले की 197 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई। इस अवसर पर मुख्म अतिथि सैनी समाज संरक्षक ओमप्रकाश टाक ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि समाज में फैली बुराइयों को छोड़ते हुए शिक्षा के महत्व कको समझने पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर खडोलिया ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने तात्कालिक  समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे बाल विवाह, अशिक्षा का विरोध तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना की और समाज को एक नई दिशा दी। समारोह को एडवोकेट महेंद्र गौड़,  गोविंद सिंह चौहान, पार्षद पुरुषोत्तम इन्दोरिया, पार्षद पति निर्मल गौड़, गौरीशंकर कम्मा, जयप्रकाश सैनी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बजरंगलाल कम्मा, बाबूलाल कम्मा, रतनलाल खडोलिया, मनोज कुमार भाटी, शंकर लाल खडोलिया, ओमप्रकाश गौड़, किशन लाल गौड़, पवन कुमार कम्मा , विनोद कुमार गौड़, गिरधारी लाल राकसिया, अशोक वर्मा आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!