सैनी समाज ने निकाली जनसंपर्क रैली
खेतड़ी /लोकमत। 5 मार्च को झुंझुनू में सैनी माली समाज जन चेतना महारैली में सम्मिलित होने के लिए बुधवार को सैनी समाज ने नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी के नेतृत्व में खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड से जनसंपर्क रैली निकालकर लोगों से जनचेतना महारैली में भाग लेने व व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर जनचेतना महारैली में भाग लेने के लिए आग्रह किया गया। जनसंपर्क रैली खेतड़ी कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली गई । इस अवसर पर लीलाधर सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनचेतना महारैली में अधिक से अधिक समाज के लोग सम्मिलित होकर रैली को सफल बनावे व कांग्रेस पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि 5 मार्च को होने वाली जनचेतना रैली में समाज के अधिक से अधिक लोग रैली में सम्मिलित होकर समाज को सबल देवें। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन गीता सैनी कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लीलाधर सैनी,पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी,देवाराम सैनी, डॉक्टर महेंद्र सैनी,अमित सैनी,चंदगी राम सैनी, बलबीर सैनी,मोहन राजोरिया,राहुल सैनी, संजय सैनी, शशि सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।