तिजारा सैनी माध्यमिक विद्यालय में होगा सैनी प्रतिभाओं का सम्मान
तिजारा . सैनी सभा समिति , सैनी आदर्श सामूहिक विवाह समिति व सैनी विकास मंडल , तिजारा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार 15 जून को सैनी माध्यमिक विद्यालय , तिजारा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा !
समिति के प्रधान कृष्ण सैनी के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रातः 10:00 बजे सैनी विकास मंडल , तिजारा से समाज की प्रतिभाओं का पुष्प वर्षा व डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा !
सैनी माध्यमिक विद्यालय तिजारा में प्रातः 11:00 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा जिसमें मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे !
विवाह समिति के उपसचिव इंदर सिंह दहिया ने बताया कि सत्र 2022 - 23 के कक्षा 8 में A ग्रेड , कक्षा 10 में 80% व इससे अधिक , कक्षा 12 में 75% व इससे अधिक (सभी संकाय में) अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सम्मानित कर
प्रोत्साहित किया जाएगा !
वरीयता रखने वाले मेधावी विद्यार्थी 14 जून तक सैनी माध्यमिक विद्यालय , तिजारा में अपना रजिस्ट्रेशन करा लेवें ! कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में समाज बंधु व छात्र-छात्राएं भाग लेंगे ! आयोजन की लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है ! समाज की ओर से सभी के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई है !