Dark Mode
सैनी को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से किया गया विभूषित

सैनी को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से किया गया विभूषित

 

बधाई देने वालों का लगा तांता

 
 
उदयपुरवाटी। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा बड़ा गांव निवासी पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी जिला उपाध्यक्ष उपभोक्ता समिति झुंझुनू को राजस्थान समरसता रत्न अवॉर्ड 2023 के अंतर्गत स्वर्ण पदक सम्मान से नवाजा गया। जयपुर के केसर बाग में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनी  को विश्व शांति एवं विश्व बंधुत्व, प्रेम सरिता प्रबंधन कार्य योजना, मानवीय प्रेम और एकता, शांति, निष्पक्ष पारदर्शी गुणवत्तापूर्ण समाज सेवा करने पर अभिनंदन पत्र,  साफा,  शाल,व  पदक प्रदान किया गया।इस अवसर पर पूर्व आईएएस अजय सिंह चित्तौड़ा, सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के अधिवक्ता ए पी सिंह, अंतर राष्ट्रीय संयोजक एम पी टोरडी ,कॉमेडियन ख्याली राम सारण सहित मंच की तमाम कार्यकारिणी व अनेक प्रतिभाएं मौजूद थी, जिनका अभिनंदन किया गया।इससे पूर्व सहभागीयों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार मुख्य द्वार पर माला ,बैज व तिलकार्चन  कर स्वागत किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!