सैन जी महाराज की जयन्ति हर्सोल्लास के साथ मनाई गई
फलोदी . कस्बे में सोमवार को सैन जी महाराज की 723 वीं जयती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सैन महोत्सव समिति 2023 के तत्वावधान में फलोदी शहर के विभिन्न मार्गों से होते सैन जी महाराज की विषाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में फलोदी जिले सहित दर्जनों गांवों से हजारों महिला-पुरूष शामिल हुए, इस दौरान कलश यात्रा झांकीया, अश्व सवारी, भजन मण्डली सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। शोभायात्रा पुरानी सैन बगेची से होते हुए किला रोड़, भैयानदी, जवाहर प्याउ, स्टेशन रोड़, नगर पालिका चौराहा होते हुए धोलाबाला स्थित सैन बगेची में सम्पन हुई। शोभायात्रा के बाद सैन समाज की महिलाओं एवं पुरूषों द्वारा 501 दीपक प्रज्जवलित कर सैन जी महाराज की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत ने सैन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सैन समाज एक सेवाभावी कौम है जिसने हमेशा सभी समाज के साथ भाईचारे एवं सद्भाव का व्यवहार रखा है। सैन समाज तीव्र बुद्धि वाली कौम है, अगर सैन समाज के बच्चों को सही शिक्षा मिल जाये तो वे हर क्षेत्र में उन्नति कर सकते है। पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास ने कहा कि वे अतिशिघ्र फलोदी कस्बे के पास सैन समाज के छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करने की कार्यवाही कर जयपुर भेजेंगे। भामाशाह कुंभसिंह पातावत ने सैन समाज की प्रगति के लिए 5 लाख रूपये की राशी सहयोग देने की घोषणा की तथा पूनमचंद विश्नोई जैईएन ने सैन बगैची में लाईब्रेरी हेतु 4 लाख रूपये सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सतीश भाटी, अणदाराम पंवार, जितेन्द्रसिंह खेतुसर, मांगीलाल परिहार, निर्मल सैन, सुमेरचंद सैन, मुकेष पंवार आदि ने भी विचार व्यक्त किये। शोभा यात्रा के दौरान जगदीष पंचारिया एण्ड पार्टी के नृत्य कलाकार सोनू सैन बाड़मेर एवं मनीषा ने शानदार प्रस्तुतियां दी। अंत में अध्यक्ष सतीष भाटी ने आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति - चम्पालाल पंवार, गंगाराम चौहान, गजेन्द्र सैन अखाधना, भंवरलाल पंवार, प्रेमराज चौहान, भीयालाल चौहान, मूलचंद गौड़, वासुदेव पंवार, नरेन्द्र देवड़ा, मोहनलाल पंवार, छोटमल पंवार, प्रकाष सैन, सुमेरचंद सैन मोरिया, राजीव देवड़ा, तेजकरण पंवार, षिवकुमार, भैरवप्रकाष, प्रवीण चौहान, अजय देवड़ा, कमल चौहान, जगदीष पंवार, रामदयाल पंवार ,गिरधारी पंवार, संजय पंवार, धीरज सैन, अनिल चौहान, पप्पूराम भींयासर, घेवरराम, राजूराम सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।