झारिया चूरू के संत आकाशनाथजी महाराज ने की भजनों की अमृत वर्षा
सरदारशहर। वार्ड संख्या 45 मुक्ति भवन के पास नाथजी युवा मंडल के तत्वधान में विशाल जागरण का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। इसके पश्चात झारिया चूरू के संत आकाशनाथ महाराज ने रतिनाथ महाराज को प्रणाम करते हुए अपनी मधुर वाणी में भजनों की अमृत वर्षा की। नाथ महाराज ने देवी देवताओं के अनेकों भजन सुना कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। महाराज ने आवो नी हनुमान देवता म्हार, ना स्वर है, ना सरगम है, ना लय ना तराना है, हनुमान के चरणों में एक फूल चढ़ाना है, शिव डमरू वाले को ना दिल से भुलाना तु आदि भजनों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नाथ जी महाराज का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। देर रात चली भजन संध्या में सैकड़ों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।