संत बबलूनाथ महाराज की कार चोरी का आरोपी पुलिस रिमांड पर
सूरजगढ़। कस्बे में शादीनाथ आश्रम के संत बबलूनाथ महाराज की कार चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एएसआई रोहिताश सिंह ने बताया की कार चोरी मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपी भिवानी के सदर थाना इलाके के केरिंगा निवासी हेमंत राजपूत को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया कोर्ट से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रोहिताश सिंह ने बताया की मामले निरुद्ध किये गए बाल अपचारी को बाल न्यायालय में पेश किया गया उसे वहां से बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। उन्होंने बताया की 21 जुलाई को बाबा शादीनाथ आश्रम सूरजगढ़ के संत बबलूनाथ महाराज ने मामला दर्ज कराया था।