संत विकासनाथ ने भजनों की गंगा बहाई
सरदारशहर . रामनगर बास स्थित पन्नानाथ की बगीची में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें संत विकासनाथ महाराज ने भजनों की गंगा बहाते हुए वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर अनेकों संतों ने अलग-अलग रागों में भगवान शंकर एवं बालाजी महाराज के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अशोक पिंचा, पूर्व पार्षद भवरलाल गोरसीया,जितेंद्र हाडा, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष नारायण माली, नीरज माटोलिया, मुरलीधर बोचीवाल, भंवरलाल धूत, श्यामसूदर चौधरी, विकास, मनीष रिणवा सहित जागरण में अनेक गणमान्यजन ने भाग लिया।