जेठाना ट्रॉफी में रसूलपुरा के सज्जाद खान का आतिशी शतक
मांगलियावास- जेठाना के लक्ष्मीनारायण ग्राउंड पर टाइगर क्लब तथा देव क्लब के तत्वाधान में आयोजित दिवंगत अजय धायल, सोनू पाराशर, हरेंद्र सिंह राठौड़ की स्मृति में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में बीती रात्रि रसूलपुरा के क्रिकेटर सज्जाद खान ने जेठाना के सामने पहले खेलते हुए 30 गेंदों पर 12 छक्के तथा पांच चौकों की मदद से आतिशी शतक जड़कर कमाल कर दिया। आयोजक कमेटी के देवेंद्र राजावत तथा भरत राठौड़ ने बताया कि यह 8-8 ओवर के प्रतियोगिता मे ये पहला शतक है। इससे पूर्व रसूलपुरा ने पहले मैच में ऊटडा टीम को भी शिकस्त दी। लेकिन क्वार्टर फाइनल के हुए मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पुष्कर ने पहले खेलते हुए मयंक के 38 रनों की मदद से बनाए गए 91 रनों के जवाब में रसूलपुरा की टीम 8 ओवर में 56 रन ही बना पाई। जिससे वह इस नॉकआउट प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पुरस्कार वितरण समारोह में शुभम जैन, गौरव पाराशर, गोपाल सिंह राठौड़, रवि पाराशर, हिम्मत सिंह राठौड़, राकेश पाराशर के हाथों मैन ऑफ द मैच रहे प्लेयर 'मयंक पाराशर पुष्कर, सज्जाद खां रसूलपुरा, इस्माइल खां ऊंटडा'को शील्ड भेंट की गई।