सकल गुर्जर समाज ने की कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग
टोंक। कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई के लिए सकल गुर्जर समाज टोंक द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अति. जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग की गई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि टोंक हंसराज फागणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज गुंजल, जिला परिषद सदस्य संपत महुआ, सरपंच मुकेश घांस, रामलाल संडीला, विधानसभा अध्यक्ष विनोद बोकण एवं सरदार डोडवाड़ी सहित सैंकड़ों युवाओं ने नारेबाज़ी कर प्रदर्शन किया । हंसराज फागणा ने बताया कि विगत दिनों नरेश मीणा के नेतृत्व में राजस्थान के हाडोती में किये गये आंदोलन के दौरान स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर बांरा जिले में फर्जी मुकदमे दर्ज करके नरेश मीणा को जेल में डाल दिया है, जो कि सरासर अन्याय व किसान विरोधी कृत्य हैं। उन्होने बताया कि नरेश मीणा राजस्थान के किसानों, छात्रों व युवाओं की आवाज बुलंद करते आ रहे है तथा वह समस्त वर्ग के अधिकारों के लिए सदा संघर्षरत रहते है। अत: नरेश मीणा पर कराए गए तमाम फर्जी मुकदमों को रद्द करके उनकी रिहाई तत्काल की जावे।