एक बैनर के नीचे आया सकल जैन समाज,मंत्री धारीवाल का जताया आभार
कोटा। सकल जैन समाज कोटा महानगर ने स्वायत शासन मंत्री का ''राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड''बनने पर नागरिक अभिनन्दन नयापुरा स्थित श्री उम्मेद क्लब में किया। सकल जैन समाज के 150 से अधिक संस्थाओं ने मंत्री धारीवाल को 21 किलों की मालाओं,आभार पत्र,शॉल व 4 से 5 फीट की तस्वीर भेंट कर अपना आभार प्रकट किया। जैन समाज ने स्वायत्त शासन मंत्री का नागरिक अभिनन्दन किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कोटा के सीएडी सर्किल पर बने र्कीति स्तंभ के लिए जैन समाज ने करतल ध्वनि से मंत्री धारीवाल को साधुवाद अर्पित किया। समारोह में राजमल पाटौदी,संरक्षक विपिन बाफना,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता,पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी,सकल जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, मुख्य संयोजक जे के जैन व संयोजक रेखा हिंगड़ और अनिमेश जैन मंचासीन रहे।
मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि नागरिक अभिनन्दन समारोह को मंगलाचरण से प्रारंभ किया गया। नागरिक सम्मान समारोह में शहर की 150 से अधिक जैन समाज व संस्थाओं ने मंत्री धारीवाल का स्वागत किया। स्वागत भाषण में सकल जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अकलंक एसोसिएशन विद्यालय के चैयरमेन विकास जैन अजमेरा ने मंत्री धारीवाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बोर्ड बननें से धर्म, साहित्य व संस्कृति को सहेजने की दिशा में सरकार का यह कदम आने वाले समय में जैन साधु संतों के नेतृत्व में एक बेहतर समाज का निर्माण करने में सहायक साबित होगा।
स्वायत शासन मंत्री का जताया आभार
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता,सकल जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता,मुख्य संयोजक जे के जैन व संयोजिका रेखा हिंगड़ ने अपने उद्बोधन में स्वायत शासन मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज दिगम्बर व श्वेताम्बर समाज ने एक मंच पर आकर मंत्री शांति धारीवाल के सपने को साकार किया है। उन्होने कहा कि जैन धर्म, जैन साधु संतों, जैन परंपराओं व साहित्य तथा धरोहरों को सहेजने की दिशा में एक अभिनव कदम है। मुख्यमंत्री गहलोत व स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल को सकल जैन समाज की ओर से साधुवाद है। उन्होने कहा कि धारीवाल के अथक प्रयासों से “ 'राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड” का गठन होने से जैन संतो को विहार में मदद मिलेगी और तीर्थो को संरक्षण भी प्राप्त होगा। मेहता ने बोर्ड” में कोटा के व्यक्ति को भी शामिल करने की मांग रखी। पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल ने भी बोर्ड का गठन किए जाने पर सीएम गहलोत का आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कहा कि संतो के विहार के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए जाने चाहिए।
संतो के लिए आश्रय स्थल हेतु भूमि आंवटन की मांग
मुख्य संयोजक जे के जैन ने मंत्री धारीवाल से मांग करते हुए कहा कि कोटा से बिजोलिया जाते समय संतो को 10 किमी से अधिक का रास्ता तय करना पढता है। ऐसे में इस रास्ते में भूमि को चिन्हत कर सर्व समाजों के संतो के लिए भूमि का आवंटन किया जा जाए,ताकि संतो के लिए आश्रय स्थल बन सके। मंत्री धारीवाल ने अपने मौखिक मंजूरी देते हुए भूमि चिन्हित करने की बात कही। इस अवसर शांति धारीवाल ने मुख्य संयोजक जे के जैन व संयोजक रेखा हिंगड को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि हर जैन परिवार को सकल जैन समाज के बैनर के नीचे जोडने का आव्हान किया।
महावीर के संदेशो का होगा प्रचार
स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “राजस्थान राज्य श्रमण संस्कृति बोर्ड ” बनने से जैन समाज की संस्कृति को आगे बढाने व महावीर के संदेशो को जन—जन तक पहुचाने में मदद मिलेगी। बोर्ड के गठन से धर्म, जैन साधु संतों, जैन परंपराओं व साहित्य तथा धरोहरों को सहेजने मे मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि संतो की सुरक्षा के लिए भी बोर्ड अपना कार्य करेगा।
एक बैनर के नीचे सकल जैन समाज
सकल जैन समाज कोटा महानगर के बैनर पर समस्त जैन समाज के लोग के आने पर धारीवाल ने अपना हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक बैनर तले सकल जैन समाज उपस्थित है। उन्होने कहा कि एकता में ही शाक्ति होती है। यदि जैन समाज एकत्रित होकर रहेगा तो हमारी शाक्ति दुगनी हो जाएगी। उन्होेने कहा कि यदि एक साथ सामूहिक आयोजन व जयंति बनाई जाएगी तो अधिक भव्य व आकर्षक होंगी। उन्होने कहा कि संगठन की शाक्ति एकता है। इस अवसर पर जैन समाज के कई लोगो को मंदिर निर्माण पर धन्यवाद भी ज्ञापित किया।