Dark Mode
सकल जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाई महावीर जयंती

सकल जैन समाज ने हर्षोल्लास से मनाई महावीर जयंती

प्रभात फेरी के साथ जुलूस का हुआ आयोजन 


भीलवाड़ा : सकल जैन समाज भीलवाड़ा द्वारा भगवान महावीर स्वामी के 2622 वें जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत प्रात क्षेत्रवार प्रभातफेरी निकाली गई। व भगवान महावीर स्वामी का भव्य अभिषेक आर के कॉलोनी दिगंबर जैन मंदिर में हुआ उसी तरह जैन श्वेतांबर चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर महावीर पार्क मैं अभिषेक संपन्न हुआ ध्वजारोहण प्रातः 8 से 9 बजे तक महावीर पार्क मैं जिला कलेक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी सहित कई प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य मै संपन्न हुआ और सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी को भगवान महावीर के बताए हुए सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और उनके बताए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रात 9 बजे से शोभायात्रा भगवान महावीर के जयकारों के साथ महावीर पार्क और स्वाध्याय भवन से प्रारंभ होकर बाजार नंबर 2, स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, नेताजी सुभाष मार्केट, हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए चित्रकूट धाम पहुंची जहा सामूहिक स्नेहभोज आयोजित हुआ जिसमें लगभग 12000 से अधिक श्रद्धालु सम्मलित हुए। चित्रकूट धाम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष - महिलाएं बालिकाएं सहित रक्तदान देने की होड़ मची रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!