Dark Mode
बर्फीली वादियों में सलमान का प्यार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया रोमांटिक गाना रिलीज

बर्फीली वादियों में सलमान का प्यार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नया रोमांटिक गाना रिलीज

मुंबई। वैलेंटाइन डे के खास दिन पर Salman Khan ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज दे दिया। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म Battle of Galwan का पहला रोमांटिक गाना रिलीज कर दिया गया है। देशभक्ति की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में इस बार प्यार और परिवार की नरम भावनाएं सामने आई हैं, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया है।

‘मैं हूं’ शीर्षक वाले इस गीत में सलमान, अभिनेत्री चित्रांगदा के साथ बर्फ से ढकी वादियों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में एक सैनिक के जीवन की वो कड़वी सच्चाई भी दिखाई गई है, जब वह सरहद पर रहते हुए अपने परिवार को सिर्फ तस्वीरों में देख पाता है। यही दूरी और इंतजार इस गाने की आत्मा बनकर उभरती है।

संगीतकार अयान लाल ने इस गीत को कंपोज किया है, जबकि मधुर आवाज में Shreya Ghoshal और अयान लाल ने इसे सजाया है। बोल शब्बीर अहमद और अयान लाल ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस खासतौर पर श्रेया की आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे।

इससे पहले फिल्म का देशभक्ति से भरा गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ था, जिसे Arijit Singh की आवाज ने नई ऊंचाई दी। वह गीत 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और सैनिकों के साहस को सलाम करता है।

फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ है। पहले यह 17 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर सामने आते ही फिल्म भारत-चीन संबंधों को लेकर चर्चा में आ गई थी। चीन की मीडिया ने फिल्म की कहानी पर आपत्ति जताते हुए इसे दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ाने वाला बताया था।

अब देखना दिलचस्प होगा कि देशभक्ति और रोमांस के इस संगम को दर्शक किस तरह अपनाते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!