Dark Mode
सलूंबर : मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आज सलूंबर में आयोजित होगा

सलूंबर : मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आज सलूंबर में आयोजित होगा

सलूंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा। यह आयोजन पंचायत समिति सलूंबर के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य आवंटित करते हुए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल सुचारू आयोजन हेतु पशुपालन विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर पंजीकरण करने के साथ ही नवनियुक्त कार्मिक को वेलकम किट भी प्रदान किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!