सलूंबर : खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग
सलूंबर। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर ओर जिला प्रसाशन के निर्देशानुसार जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं के साथ मैराथन का आयोजन किया गया । मैराथन में शिक्षा विभाग के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों के 250 बालक/बालिका ,महिला अधिकारिता विभाग से 50 महिलाओ के साथ जनप्रतिनिधि राजकीय अधिकारी/कर्मचारी ओर आमजन ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । पहली बार बालिका वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखा गया ।मैराथन दौड़ शुरू करने से पहले विधायक शांता अमृतलाल मीणा द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं नशा मुक्ति हेतु समस्त प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया ।मैराथन दौड़ बस स्टैण्ड से शुरू होकर बांसवाड़ा बायपास-लव कुश संस्थान-आशीर्वाद गार्डन चोराया होते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय में समाप्त हुई । मैस्रथन दौड़ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश आमेटा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश पटेल सहायक निदेशक महिला अधिकारिता राम किशोर खदाव ,प्रधानाचार्य नारायण लाल सेन के साथ शिक्षा विभाग द्वारा सफल आयोजन हेतु नियुक्त शारीरिक शिक्षक मनीष पटेल, पुष्पेंद्र सिंह, नारायणलाल मेहता, मणि लाल मीणा, देवीलाल मीणा, दिनेश चोबीसा लक्ष्मणलाल सालवी, परस राम जोशी राजेंद्र मेहता कैलाश पटेल विमल चौबीसा धर्मेन्द्र चौबीसा मौजूद रहे । जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में गगनदीप,मन जोशी, शंकर पटेल बालिका वर्ग में शिल्पा आहारी, सुइया प्रवीणा मीणा क्रमश प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे । दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को जी.एल . कंस्ट्रक्शन ओर एस .वी . ओवरसीज एजुकेशन की तरफ़ से टीशर्ट प्रदान की गई ।दोपहर में बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जिले की 13 टीमों के 150 खिलाड़ियो ने भाग लिया । तेज बरसात के कारण मैचेस में बहुत व्यवधान रहा परंतु खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई खिलाड़ियों ने हाथो हाथ मैदान से पानी साफ़ कर प्रतियोगिता को सेमी फाइनल मुकाबले तक पहुंचाया परंतु फाइनल में अधिक बरसात के कारण प्रतियोगिता को निरस्त करना पड़ा ।खिलाड़ियों को टीशर्ट विधायक महोदया के करकमलों द्वारा प्रदान की गई 1 प्रतियोगिता के दौरान उपसभापति अब्दुल रऊफ ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाया।