Dark Mode
सलूंबर : अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

सलूंबर : अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

  • गहलोत ने नवगठित जिले को आधार प्रदान किया - जिला कलेक्टर अवधेश मीना

सलूंबर। गुरुवार को जिला कलेक्टर परिसर स्थित वीसी कक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत का साफा पहनाकर, उपरणा भेट कर सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने जिले में पहली महिला अतिरिक्त जिला कलक्टर होने का गौरव प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास में अहम योगदान दिया। उन्होंने जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की स्थापना में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने उनके कार्यशैली को प्रेरणा स्रोत बताया। गहलोत का स्थानांतरण उपायुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मु आबु रोड सिरोही में हुआ है। समारोह को संबोधित करते हुए कलक्टर ने कहा कि राजलक्ष्मी गहलोत ने अपने कार्यकाल के दौरान कुशलता, संवेदनशीलता एवं प्रतिभा का परिचय दिया एवं प्रशासनिक क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किये हैं। युवा प्रशासनिक अधिकारियों को गहलोत के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए, साथ ही उनके कार्य के प्रति समर्पण, सकारात्मकता एवं निर्णय लेने जैसे गुणों को आत्मसात करने की कोशिश करनी चाहिए। राजलक्ष्मी गहलोत ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में आवंटित कार्य को पूर्ण क्षमता, निष्ठा एवं समर्पण के साथ सम्पादित करने की कोशिश की। उन्होंने ईमानदार एवं बेदाग छवि को बरकरार रखने को ही अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। इस दौरान जिला कलक्टर अवधेश मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ दिनेश राय सापेला ने अपना अनुभव साझा किए। उन्होंने नवगठित सलूंबर जिले में विभागों की स्थापना में गहलोत के कार्य की सराहना की। गहलोत ने जिले को आधार प्रदान करने का कार्य किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत ने अपने सलूंबर में कार्य अनुभव को शेयर किया इस दौरान उनकी आंखे नम हो गई। अपने कार्यकाल में प्रशासन से मिले सहयोग की सराहना की। इस दौरान जिला कलक्टर कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!