नारी शक्ति वंदन नई संसद से नया अभिनंदन
सीकर। आज का शुभ दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज नई संसद भवन में प्रवेश का शुभ दिन है। नीलम मिश्रा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा राजस्थान ने कहा कि नई संसद भवन के पहले सत्र का पहला उद्बोधन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल के रूप में महिलाओं के नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के लिए, महिला उत्थान के लिए और महिला अधिकारों के लिए प्रयास किया है और इसी क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पेश करके प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं के नाम एक इतिहास बना दिया। आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया की महिलाओं के राजनीतिक क्षेत्र में सशक्तिकरण के लिए कदम है यह बिल।आज भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में तीसरी शक्ति बनने जा रहा है।जब पूरी दुनिया भारत के हर फैसले हर कदम को देख रही है और निश्चित रूप से यह महिला आरक्षण पूरी दुनिया की महिलाओं का राजनीतिक क्षेत्र में सशक्तिकरण की नीव का पत्थर साबित होगा। जहां भारतीय नारी हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है अपना परचम फहरा रही है वहां नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर भारत की महिलाएं अब भारतीय राजनीति में भी अपना परचम लहराएगी। देश की नीति निर्धारण में और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अधिक भागीदारी से नवाचार भी होगा और नए-नए आयाम स्थापित होंगे। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा महिलाएं भारत में है और विगत वर्षों में भारत में मतदान में भी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में महिला आरक्षण बिल का आना भारत की महिलाओं के लिए शुभ संकेत है।