Dark Mode
राजस्थान की मिट्टी को सलाम कार्यक्रम का शुभारंभ

राजस्थान की मिट्टी को सलाम कार्यक्रम का शुभारंभ

सीकर। भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर एवं शिक्षा विकास समिति सीकर द्वारा राजस्थान की समस्त वीरांगनाओं , पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने  के लिए संचालित कार्यक्रम के रथ को जिला सैनिक कार्यालय सीकर से जि़ला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह व ऑनरी कैप्टन सुमेर सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम संयोजक मदन गढ़वाल और महेश सेवदा ने इस अवसर पर पधारे सभी पूर्व सैनिकों का साफ़ा पहनाकर सम्मान किया । मदन गढ़वाल ने बताया की राजस्थान की वीराँगनाओ को घर घर जाकर व पूर्व सैनिकों को उनके गांव में एकत्रित करके उनको सम्मानित करना तथा उनके समस्याओं के बारे में जानकर समस्याओं को एकत्रित करके जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ,प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने के लिये यह कार्यक्रम चलाया है इस अवसर पर पूर्व सैनिक मदनलाल गढ़वाल उमेद सिंह धायल, रविंद्र डोटासरा, सुरेंद्र मोहन, श्रवण गढ़वाल, रामेश्वर रणवा, सुभाष चंद्रा, प्रदीप जाखड़, जयपाल सिंह शेखावत,विक्रम सिंह शेखावत, जगदीश रेवाड़, भींवा राम , जसवीर सिंह एवं शिक्षक महेश सेवदा, जगदीश मील, प्यारेलाल ढाका, रोहितास थालोड उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!