
समग्र कल्याण संस्था ने बच्चों को कराया पौष्टिक नाश्ते का सेवन
मांगलियावास. राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा झुग्गी बस्ती में रहने वाले बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए बच्चों को पौष्टिक नाश्ता खिलाया। कार्यक्रम हाथीखेड़ा, काजीपुरा, तबीजी, घूघरा, दोराई की कच्ची बस्तियों मे आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 150 बच्चो को दूध, ब्रेड, फल इत्यादि का पौष्टिक नाश्ता खिलाया। फील्ड कोऑर्डिनेटर चंदू गिरी ने बताया की बच्चों को स्वस्थ आहार देना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह उनके विकास और सेहत के लिए अत्यंत जरूरी होता है। स्वस्थ नाश्ता बच्चों के लिए उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार करने में मदद कर सकता है। कार्यक्रम में मंजू मेघवंशी का पूर्ण सहयोग रहा