सांभरलेक मैनेजमेन्ट एजेन्सी गवर्निंग बॉडी की बैठक - सांभर झील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोका जाए- पर्यावरण मंत्री
सांभरलेक मैनेजमेन्ट एजेन्सी गवर्निंग बॉडी की बैठक - सांभर झील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को रोका जाए- पर्यावरण मंत्री
जयपुर। पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि सांभर झील क्षेत्र में अवैध खनन तथा अवैध बोरवेलों की खुदाई को रोका जाए जिससे झील का संरक्षण एवं संवर्धन हो सके साथ ही झील क्षेत्र का सीमांकन भी किया जाए। चौधरी शुक्रवार को शासन सचिवालय में सांभरलेक मैनजमेंट एजेन्सी की गवर्निंग बॉडी की प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सांभर झील देश की सबसे बड़ी अन्तर्देशीय झील है तथा वर्ष 1990 से रामसर साइट घोषित है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नेशनल वेटलैण्ड प्राधिकरण एवं राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की गाइडलाइन्स की पालना को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सांभर झील क्षेत्र के संरक्षण, संवर्धन एवं एकीकृत प्रबंधन के लिए एक विस्तृत प्लान बनाया जाए।
बैठक में सांभर लेक गवर्निंग बॉडी की उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव मती उषा शर्मा, स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव जोगाराम, उद्योग आयुक्त महेन्द्र कुुमार पारख, कृषि विभाग की संयुक्त शासन सचिव मूल चंद, रीको की सलाहकार मती बिन्दु करनाकर सहित गवर्निंग बॉडी में शामिल विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में पर्यावरण विभाग के संयुक्त शासन सचिव राकेश माथुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सांभर झील क्षेत्र में आ रही समस्याओं तथा विभाग द्वारा इस हेतु किए गए प्रयासों को विस्तार से समझाया।