
सम्बोधि फाउंडेशन ने अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया
फलोदी. कोरटेवा के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत सम्बोधि फाउंडेसन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में बाप, फलोदी, सदावता, कानासरिया, हाजीपुरा आदि गाँव की 50 से अधिक महिलाओं व किशोरियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बताया कि हमारा मुख्य उधेश्य ग्रामीण महिलाओं को कृषि कार्य व अन्य फसलों के साथ साथ तिलहन की फसलों में भी बढ़ोतरी हो जिससे किसान की आमदानी में बढ़ोतरी हो सके। आज हमारा पूरा देश तेल अन्य देशों से आयात कर रहा है। क्यो ना हम हमारे खेतो में ही तिलहन की फसलोे का प्रयोग करे ताकि अन्य देशों से तेल आयात न करना पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री प्रीति राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला पुरोहित व लाछा देवी, देवकी भार्गव को आंमत्रित किया गया। सुश्री प्रीति राठौड़ ने महिलाओ को संबोधित करते हुये आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। विमला पुरोहित ने सरकारी योजनाओ के बारे जानकारी दी।
सम्बोधि फाउण्डेशन की पर्यवेक्षक मनु ने सरसों व तिलहन की फसलों की अच्छी पैदावार को बढ़ावा देने के लिए विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव शेयर किये। इस अवसर पर महिलाओं के लिये रिंग फेको इनाम पाओ खेल का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओ ने रिंग फेकी और इनाम पाये। कार्यक्रम मे सम्बोधि फाउण्डेषन के फील्ड कार्यकर्ता महेश कुमार पुरोहित, पेम्पाराम, सुरेश, विषाल रामाणी, कमलेश विश्नोई , मांगीलाल, अनिता चौधरी आदि कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।