Dark Mode
जम्मू रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

जम्मू रेलवे स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि आज जब ट्रेन नई दिल्ली से यहां रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया जिससे ट्रेन रुक गई। अधिकारियों ने कहा कि दो घंटे की देरी के बाद इंजन को पटरी पर लाया गया और ट्रेन आगे के सफर पर रवाना हो गई। रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!