Dark Mode
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लिए मिठाई के नमूने...

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लिए मिठाई के नमूने...

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा त्योहारों सीजन को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल जयपुर प्रथम ने अचरोल स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार से तेल का नमूना, बद्री जोधपुर मिष्ठान भंडार से तेल, मिठाई, मलाई बर्फी, एवं लड्डू का नमूना लिया और आमेर में स्थित घनश्याम प्रसाद भंडार से मावा एवं मावा मिठाई का नमूना , राधेश्याम खंडेलवाल मिष्ठान भंडार से नमकीन का नमूना, प्रेम खंडेलवाल मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई एवं तेल का नमूना, गुप्ता मिष्ठान भंडार से नमकीन तेल और मावा मिठाई का नमूना लिया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में आगामी दीपावली त्यौहार तक लगातार खाद्य पदार्थों की जांच की नियमित कार्यवाही जारी रहेगी एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!