Dark Mode
सैन महाराज की जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन हुआ

सैन महाराज की जयंती व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन हुआ

बहरोड़। कस्बे के सबलपुरा मोहल्ले में सैन समाज के द्वारा सैन महाराज की 723वीं जयंती महोत्सव पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें समाज की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और समाज का नाम रोशन करने वाली 111 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें समय-समय पर तराशने की आवश्यकता है। अभी हमारे समाज के लिए ना कोई मंदिर है, ना कोई धर्मशाला है। जहां कि हम एक साथ वर्ष में एक बार बैठकर अपने कार्यक्रम कर सकें, लेकिन उसके लिए जल्द ही समाज के लोग जगह खरीद करने के बाद बैठने की उत्तम व्यवस्था के प्रयास किए जाएंगे। जिसके लिए समाज के हर व्यक्ति का किसी न किसी रूप में सहयोग बहुत जरूरी है। इससे पहले जेल रोड पर स्थित सेसाडा मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो पुराना बस स्टैंड, कचहरी के सामने से होते हुए तसिंग मोड़ के रास्ते कस्बे के सबलपुरा मोहल्ला स्थित मंदिर पर पहुंची। यहां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसके बाद प्रसादी वितरण की गई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सुनील कुमार सैन, प्रेम सैन, कमलेश सैन, सुरेंद्र सैन, रामानंद सैन, प्रधान पवन सैन, प्रधान सुनील सैन आदि सहित बहरोड़ सैन समाज की महिलाए और पुरूष मौजूद रहे। 

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!