भाजपा महिला मोर्चा की संगीता सिंघल ने ली बैठक
सीकर। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संगीता सिंघल का दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारणी की बैठक से शुरू हुआ।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सिंघल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा केंद्र सरकार की महिलाओ की योजनाओ को हमे आम जनता तक पहुचना है चुनावी साल है तो महिलाएं आगे आकर काम करेंगी तो निश्चय रूप से इस बार महिलाओ को आगे लाकर टिकिट दी जायेगी।पूर्ण विधायक रतनलाल जलधारी ने महिला मोर्चा की तारीफ करते हुए कहा सीकर शिक्षा नगरी है यहाँ हर क्षेत्र में मातृशक्ति आगे रहती है
राजनीति धार्मिक व सांस्कृतिक सभी क्षेत्र में सीकर में महिलाएं अग्रणी रहती है। जिला महामंत्री रमेश जलधारी ने कहा महिलाओं को हर घर में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर में पहुंचाने का काम करना होगा।मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा ने कहां महिला हर क्षेत्र में आम जनता के साथ बाहर रहती है इसलिए हमें सरकार की सभी योजनाओं को एक दूसरे के पास पहुंचाने का अच्छा मौका मिलता है।इस अवसर पर मोर्चा जिला महामंत्री रमा शेखावत, सरिता बुरडक, जिला मंत्री उमा सैनी, संतोष खंडेलवाल,शारदा काबरा,भंवरी खोखर,कंचन अग्रवाल, शुशीला शर्मा, निशा सैन,अलका शर्मा,संगीता रुलानिया,मण्डल अध्यक्ष सरोज कलावटिया,मधुमती कुमावत, कविता चौधरी,ज्योति तनवानी, राज शर्मा, अनुराग शर्मा, मुन्नी कुमावत, विमला देवी, सुनीता शर्मा, रानी वर्मा, पिंकी कुमावत, इंद्रा शर्मा, सावित्री देवी, सीमा ममता,मनु सोनी, डिम्पल शर्मा, रीटा देवी, मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रही बैठक से पूर्व सीकर के फतेहपुरी गेट स्थित गणेश जी के मंदिर व जानकी नाथ मंदिर के दर्शन कर इतिहास इतिहास जाना गया।