संघर्ष समिति सीकर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को आज दिया ज्ञापन
सीकर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति सीकर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को आज ज्ञापन दिया जिसमें बताया कि भीलवाडा जिले के शाहपुरा कोटली तहसील के पंचायत गिरडिया के नरसिंह पुरा गांव में गुर्जर समाज की बेटी का चार पांच लोगों ने मिलकर रेप करके जिन्दा कोयले की भट्टी में डाल दिया इसके बाद उक्त बेटी की मृत्यु हो गई तथा उसका 80 प्रतिशत तक शव जल गया यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। लोग गुर्जर समाज व राजस्थान राज्य की बेटी के साथ हुए रेप व अमानवीय कृत्यों के अपराधियों के विरूद्ध तुरन्त प्रभाव से कानूनी कार्यवाही की जानी व उक्त अभियुक्तगणों को फांसी की सजा दिलवाया जाना प्रार्थनीय है। उक्त घटना के बाद गुर्जर समाज व सम्पूर्ण राजस्थान में रोष व्याप्त है। अतिशीघ्र माननीय न्यायालय में चार्जशीट पेश कर मुकदमें को फास्ट ट्रैक अदालत में केस ऑफिसर स्कीम के तहत सुनवाई करवाकर आरोपियों को फांसी की सजा पीडित परिवार को कम से कम 50 लाख का मुआवजा। पीडित परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएं। घटना में शामिल तमाम लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर न्याय दे और पीडित परिवार को पुलिस की सुरक्षा प्रदान करवाने की कृपा करें। ऐसी घटिया मानसिकता रखने वालों के खिलाफ सरकार एक नया आदेश लाएं।